স্বপ্ন
यदि आपने देखा ऐसा सपना तो मिलेगा धन—- सपनों का काफी गहरा संबंध है हमारे भविष्य से। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार सपनों से हमारी भविष्य संबंधी सफलता-असफलता जुड़ी रहती है। यदि हमें निकट भविष्य में धन मिलने के योग हैं, तो इस संबंध में भी सपने यह योग बता देते हैं। धन प्राप्ति के योग बताने वाले कुछ सपने इस प्रकार हैं- —-मुर्दा उठाकर ले जाते देखना—- आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। इस धन से संकट आ सकता है और यह धन स्वयं के उपयोग में नहीं आएगा। —मछली देखना—- स्वप्न में मछली दिखाई दे तो धन-दौलत की प्राप्ति होती है। मंत्री पद और उच्च पदवी की प्राप्ति होती है। पाया हुआ धन बरकती होता है तथा जीवनभर चलता है। —शव यात्रा देखना— विदेश से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। धन-मान, सम्मान मिलने की संभावना होती है। अचानक गढ़ा धन प्राप्ति का योग बनता है।